AgraBulandshahr

04 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 16,370 रुपये, आभूषण ,अवैध असलहा कारतूस, घटना में प्रयुक्त गाडी व मोटरसाइकिल बरामद।

 

संवाददाता मोनू पहासू

पहासू बुलंदशहर जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 09.07.2025 को थाना पहासु पुलिस व स्वाट टीम देहात द्वारा एक अभिसुचना पर अटैरना बम्बा पर आम के बाग के पास से 04 शातिर अभियुक्तों को चोरी के आभूषण,रुपयों,अवैध असलहा कारतूस,अवैध छुरी, घटना मे प्रयुक्त गाडी व मोटरसाइकिल बरामद व चोरी किया गया समान सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना पहासु पर पंजीकृत मुअसं- 120/25 धारा 305(A),331(4) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस व 3/4/25 शस्त्र अधि0 की वृद्धि करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*

1. नीरज पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बजेडा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर।

2. अंकित पुत्र बंटी निवसी ग्राम छेरत सिकन्दरपुर थाना जंवा जनपद अलीगढ।

3. पूनम पत्नी बंटी निवासी ग्राम छेरत सिकन्दरपुर थाना जंवा जनपद अलीगढ।

4. दीपा पत्नी नीरज ग्राम बजेडा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर।

*बरामदगी का विवरणः-*

1. 02 अगुंठी पीली धातु,01 जंजीर सफेद धातु,02 अगुंठी सफेद धातु,04 पाजेब सफेद धातु,08 विछवा सफेद धातु

2. 16370 रुपये नकद

3. 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस,01 अवैध छुरी

4. 01 ईको कार UP-81BB-6028 (घटना में प्रयुक्त)

5. 01 मोटरसाइकिल DL-14SH-3875 (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के लुटेरे/चोर हैं। जिनका एक संगठित गिरोह हैं, जो बुलन्दशहर /कासगंज /अलीगढ व आस पास के अन्य जनपदों में डेरा डालकर रेकी कर लूट/चोरी की घटनाएं कारित करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 23.04.2025 को थाना पहासू क्षेत्रान्तर्गत कस्बा पहासू में एक मकान में चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना पहासू पर मुअस 120/25 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत है।

*lगिरफ्तार अभियुक्त नीरज का आपराधिक इतिहास-

1. मुअसं- 510/24 धारा 318(4),316(2) बीएनएस थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर।

2. मुअसं- 638/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।

3. मुअसं- 649/24 धारा 312,313,317(2),317(4),317(5) बीएनएस व 3/4/25 शस्त्र अधि0 थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।

4. मुअसं- 120/25 धारा 305(A),331(4),317(2) बीएनएस व 4/25 शस्त्र अधि0 थाना पहासु जनपद बुलन्दशहर

*गिरफ्तार अभियुक्त अंकित का आपराधिक इतिहास-*

1. मुअसं- 120/25 धारा 305(A),331(4),317(2) बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधि0 थाना पहासु जनपद बुलन्दशहर

गिरफ्तार अभियुक्ता पूनम का आपराधिक इतिहास-

1. मुअसं- 480/23 धारा 392,411 भादवि थाना कासगंज जनपद कासगंज

2. मुअसं- 120/25 धारा 305(A),331(4),317(2) बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधि0 थाना पहासु जनपद बुलन्दशहर

3. मुअसं- 152/25 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ

*गिरफ्तार अभियुक्ता दीपा का आपराधिक इतिहास-*

1. मुअसं- 120/25 धारा 305(A),331(4),317(2) बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधि0 थाना पहासु जनपद बुलन्दशहर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. श्री अशोक कुमार थानाध्यक्ष थाना पहासु2. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह बालियान,उ0नि0 संजय सिंह,उ0नि0 रामवीर सिंह,उ0नि0 राजेन्द्र सिंह,उ0नि0 विवेक कुमार, उ0नि0 रवि कुमार3. है0का0 सिदार्थ यादव,का0 धर्मेन्द्र कुमार,का0 लोकेश कुमार,म0का0 रिंकी

स्वाट देहात टीम-1.  पम्मी चौधरी प्रभारी स्वाट टीम देहात

2. है0का0 नितिन शर्मा, है0का0 कुलदीप सिंह, है0का0 रुपेन्द्र कुमार, है0का0 अरुण कुमार, का0 मनीष,का0 आकाश, का0 अजय, का0 विपिन

*मीडिया सेल बुलन्दशहर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!