Aligarh

एक पेड़ मां के नाम-2.0’ अभियान के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख ने किया वृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम-2.0’ अभियान के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख ने किया वृक्षारोपण

संवाददाता गौरव जादौन

चण्डौस। विकास खंड चण्डौस के गांव बघियाना और एलमपुरा में मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम-2.0’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ठा. रेशमपाल सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने की अपील करते हुए कहा कि एक पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर है।

अधिकारियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक स्थायी पहल है। ग्रामीणों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने घरों के आसपास पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार तिवारी, एपीओ सुशील गौतम, जेई मनोज कुमार, जेई चंद्रवीर सिंह, एडीओ आईएसबी जितेंद्र सिंह, एडीओ सतीश चौधरी, ग्राम सचिव विनोद, सचिव सचिन गोड, ग्राम प्रधान विनोद शर्मा, प्रधानपति रविकरन सिंह, सत्यवीर सिंह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!