Uncategorized

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह की बैठक गोरइ में हुई संपन्न

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह की बैठक गोरइ में हुई संपन्न

 

संवाददाता पवन कमल

 गोरइ के पहलवान लॉज में भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह की एक बैठक हुई जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता चौधरी राजन सिंह व संचालन जिला अध्यक्ष अमर नौहवार ने किया बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता मौजूद रहे वहीं वक्ताओं में पुष्पेंद्र बघेल राजन सिंह चौधरी रविंदर सिंह मेंबर सिंह गजेंद्र सिंह सोनू जिला अध्यक्ष मथुरा सुनीत सिंह जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सुलेखा सिंह निधि राज यादव बलवीर सिंह चंद्रपाल सिंह आदि ने अपने विचार रखें राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा हमारा संगठन किसानों की हर समस्या के लिए उनके साथ खड़ा है सरकार को किसान आयोग का गठन करना चाहिए व मनरेगा से किसानों को जोड़ा जाए जिससे देश का किसान खुशहाल होगा वहीं मनोनीत पदाधिकारी को प्रमाण पत्र वितरित किए डाक्टर सुलेखा सिंह को महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा किसानों की बड़ी समस्याएं हैं किसान को यूरिया के साथ लगेज दिया जाता है डीएपी समय पर न मिलने के कारण किसानों को ब्लैक में खरीदनी पड़ती है वहीं राजवाहों में पानी नहीं समय पर विद्युत सप्लाई न होने की वजह से किसानों की फसल सूखती है वहीं मंडीयों में टीन सेट किसानों के लिए बने हैं लेकिन उन पर मंडी सचिव की मिली भगत से अन्य लोगों ने नाजायज कब्जे कर रखे हैं बरसात के मौसम में किसान की फसल भीग जाती है फिर किसान को उसका मुनासिब रेट नहीं मिलता मंडी परिषद में जल भराव होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा किसान की समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लिया जाए अन्यथा हमारा भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा इस मौके पर मोहनलाल शर्मा हरवीर सिंह ऋषि कुमार निरंजन सिंह सत्तो बाबा कैलाश बघेल गजेंद्र सिंह सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!