पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय महासचिव बने पंकज शर्मा

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय महासचिव बने पंकज शर्मा
बुलंदशहर। जनपद बुलंदशहर व अलीगढ़ का नाम रोशन करने वाले तेजतर्रार व निर्भीक पत्रकार, हिन्दी दैनिक पवन कमल के प्रधान संपादक पंकज कुमार शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने शर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें समिति का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति न सिर्फ बुलंदशहर व अलीगढ़ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। पत्रकारिता जगत में अपनी निष्पक्ष व बेबाक कलम के लिए पहचान बनाने वाले पंकज शर्मा ने हमेशा आम जनता व पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद किया है।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि पंकज शर्मा की निडर सोच और संघर्षशील व्यक्तित्व संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उनकी सक्रियता से देशभर के पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी सुरक्षा को लेकर निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।
पंकज शर्मा की नियुक्ति की खबर मिलते ही अलीगढ़ सहित प्रदेशभर के पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। जगह-जगह उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं। पत्रकार जगत का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होकर पत्रकारों की समस्याओं को सरकार व प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाएगा।
गौरतलब है कि पंकज शर्मा वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता को अपनी प्राथमिकता बनाया है। यही कारण है कि आज उन्हें राष्ट्रीय महासचिव जैसे अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उपलब्धि पंकज शर्मा ही नहीं, बल्कि पूरे अलीगढ़ व उत्तर प्रदेश के पत्रकार समाज के लिए गर्व का क्षण है।