Mathura

भगवान चित्रगुप्त की दिव्य प्रतिमा का 27 अक्टूबर को होगा अनावरण

विश्व शांति को शतचंडी महायज्ञ और ग्रह शान्ति के लिए होगा श्री महालक्ष्मी यज्ञ

राकेश सिसौदिया

मथुरा। बुधवार को छटीकरा-राधाकुंड मार्ग स्थित गांव जुल्हेंदी के समीप श्री चित्रगुप्त पीठ के प्रांगण में पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति की अध्यक्षता में एक बैठक और प्रेसवार्ता आयोजित की गई। बैठक में पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक विश्व शांति के लिए होने जा रही पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं परिवार की सुख, समृद्धि, वैभव व लक्ष्मी प्राप्ति के लिए श्री महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 26 अक्टूबर को होने वाली संगत-पंगत में मुख्य आकर्षण भगवान चित्रगुप्त कथा,चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव एवं चित्रगुप्त जी विवाह महोत्सव का आयोजन लाइट शो आतिशबाजियों के साथ भव्य रूप से मनाया जएगा। 27 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य और दिव्य प्रतिमा के अनावरण की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश,पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार,उत्तराखंड, बुंदेलखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल के साथ विदेशों से भगवान श्री चित्रगुप्त जी के वंशज एवं भक्तगण पधार रहें हैं। इस दिव्य आयोजन में कई राजनीतिज्ञ एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ काशी,प्रयागराज, हरिद्वार, अयोध्या के साथ ब्रज मंडल से कई प्रकांड विद्वान ब्राह्मण एवं वरिष्ठ संतो का अगमन होगा। प्रतिमा अनावरण से पूर्व भगवान चित्रगुप्त की महिमा के साथ-साथ सनातन धर्म की रक्षा एवं भारत को वैदिक राष्ट्र घोषित करवाने और मां यमुना, गंगा के साथ भारत की समस्त पवित्र नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस अवसर पर स्वस्तिक प्रॉपर्टीज एंड ग्रुप चेयरमैन मयंक सक्सेना, पीठ प्रमुख महंत सुरेशानंद महाराज ,ब्रजगुरु आनंद कृष्ण महाराज,अजय सक्सेना, नवल कुलश्रेष्ठ, विनोद सक्सेना, पूर्व पार्षद मनोज सक्सेना, वैभव अग्रवाल, अतुल श्रीवास्तव, प्रथम सक्सेना, महंत राहुल महाराज,नरेंद्र श्रीवास्तव, नवीन सक्सेना, सरिता सक्सेना, रुचि सक्सेना, नीलम कुलश्रेष्ठ, मोनिका भटनागर, मनीषा, सविता सक्सेना, आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!