युवा लेखिका डॉ. राजकुमारी को मिला सुखदेव सिंह सुखिया पंवार साहित्यिक सम्मान 2022 ‘
हनुमानगढ़ के रावतसर में स्थित प्रख्यात *सरस्वती साहित्य संस्थान* के तत्वाधान में वार्षिक पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह का आयोजन गुरु जम्भेश्वर महाविद्यालय के सभागार में अध्यक्ष रूप सिंह राजपुरी एवम संस्था के अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से 5 फरवरी को गुरु जम्भेश्वर महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें साहित्य की गद्य और पद्य विधाओं में पांच चयनित साहित्य मनीषियों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम *सुखदेव सिंह सुखिया पंवार साहित्य सम्मान 2022* दिल्ली की सुप्रसिद्ध युवा लेखिका डॉ. राजकुमारी को उनके प्रथम *उपन्यास *द डार्केस्ट डेस्टिनी* को दिया गया।
डॉ.राजकुमारी जी दिल्ली में ज़ाकिर हुसैन कॉलेज में सहायक प्रवक्ता पद कार्यरत हैं। वे प्रख्यात लेखिका, सामाजिक चिंतक, स्त्री विमर्श तथा समकालीन मुद्दों पर अनवरत लिखती हैं।डॉ.राजकुमारी को साहित्य के विभिन्न क्षेत्र में साहित्यिक सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है। उन्हें हाल ही में स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति- 2019 सहारनपुर, नारी गौरव सम्मान, जयपुर – 2019 सूरजपाल चौहान साहित्य सम्मान 2020, अलीगढ़ से प्राप्त हुआ है।
5फरवरी 2022 को भी उन्हें सरस्वती साहित्य संस्थान के द्वारा ‘सृजक सम्मान’ 2022 उन्हें इस वार्षिक उत्सव में प्रदान किया गया।
Add Comment